कोल: अरनी में युवक की किडनैपिंग के बाद हत्या की घटना को पुलिस ने किया नाकाम, बाप-बेटे को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 8, 2026 गांव अरनी में युवक की किडनैपिंग करने के बाद हत्या की घटना को पुलिस ने नाकाम बना दिया। प्रेम प्रसंग की रंजिश के मामले में शनिवार को दबंगों ने एक युवक को किडनैप किया। किडनैप करने के बाद आरोपी युवक सचिन को दिनभर तमंचे की नोक पर लेकर घूमते रहे और उसके साथ मारपीट करते रहे। पीड़ित के भाई के द्वारा पुलिस को भाई के किडनैपिंग की जानकारी दी गई।