टोहाना: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया समर्थन
टोहाना में महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के निःशुल्क मेडिकल जांच और रक्तदान शिविर में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने लोगों से नियमित रक्तदान और स्वास्थ्य जांच की अपील की। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं की भूमिका को भी अहम बताया। केंद्र और हरियाणा सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में लगातार सक्रिय हैं।