केकड़ी: केकड़ी में गैस किल्लत से परेशान लोगों ने सड़क पर किया विरोध, खाली टंकियां रखकर हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस ने खुलवाया
Kekri, Ajmer | May 11, 2026 केकड़ी में कई दिनों से जारी गैस किल्लत ने अब उग्र रूप ले लिया,चार दिनों से गैस वितरण केंद्र के चक्कर काटने के बाद भी आपूर्ति न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार को सुबह करीब 11 बजे कोटा-अजमेर मार्ग पर कृष्णानगर के समीप खाली टंकियां सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले चार दिनो से वे गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे,पुलिस ने जाम खुलवाया।