मैहर: मैहर में स्कूल बसों की सघन जांच, 5 बसों पर चालानी कार्यवाही।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैहर पुलिस द्वारा स्कूल बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी विक्रम पाठक ने अपनी टीम के साथ शहर के तीन स्कूलों की कुल 12 बसों का निरीक्षण किया।जांच के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज चेक करने के उपरांत 5 बस बसों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही को दिया अंजाम।