मेरठ: सदर थाना परिसर में खड़े वाहनों में लगी आग,कई वाहन और स्क्रैप जलकर हुआ राख
Meerut, Meerut | Jun 20, 2024 मेरठ के सदर बाजार थाना परिसर में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया।आग लगते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक कई वाहन और परिसर में पड़ा स्क्रैप जलकर राख हो गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।