काली थार में आए बदमाश, एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद
ओडिशा के बालेश्वर जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एटीएम लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। तुड़ीगड़िया बाजार स्थित इंडिया-1 एटीएम को निशाना बनाते हुए काले रंग की थार में आए पांच से अधिक बदमाशों ने एटीएम मशीन को उखाड़कर रस्सी से वाहन में बांधा और सड़क पर घसीटते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि कुछ दूरी पर बदमाश एटीएम मशीन छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एटीएम में मौजूद नकदी और किसी संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
#ATMRobbery #Balasore #OdishaNews #CCTVFootage #CGPrimeTimeNews