मुरैना नगर: मुरैना में फिर वायरल हुआ रेत की मंडी का वीडियो, नेशनल हाइवे किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिखीं, कार्रवाई पर उठे सवाल।
मुरैना में अवैध चंबल रेत पर कार्रवाई के बीच शनिवार दोपहर को कथित रेत की मंडी का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो NH-44 पर डीएफओ कार्यालय के पास का बताया जा रहा है, जिसमें सड़क किनारे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी दिख रही हैं। वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। वीडियो से कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।