सदर: ज्ञान गुण सागर वाहिनी का 5वां स्थापना दिवस: सुंदर काण्ड पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन
Sadar, Allahabad | Apr 7, 2026
ज्ञान गुण सागर वाहिनी के पांचवे संस्थापना दिवस पर सुंदर काण्ड पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कुश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था बच्चों और युवाओं को बजरंगबली जी से जोड़ने का काम कर रही है। इस मौके पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने भी शिरकत की।