बालाघाट: बारिश के मौसम में जिले की नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रवेश पर रोक
बालाघाट में वर्षा ऋतु के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी गोपाल सोनी ने बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जन संपर्क कार्यालय से बुधवार लगभग शाम 3 30 बजे मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2026 से जिले में वर्षा ऋतु समाप्त होने तक नदी-नालों, बाढ़ एवं उफान वाले क्षेत्रों, तालाबों, गहरे गड्ढों और जलभराव वाले स्थान