बालाघाट: खरीफ सीजन की तैयारी तेज, किसानों को नगर मुख्यालय में डीएसआर तकनीक का प्रशिक्षण
कृषि विभाग ने खरीफ सीजन की तैयारियां शुरू करते हुए आत्मा परियोजना के तहत कृषि सखियों और किसानों को धान की सीधी बुवाई की डीएसआर तकनीक का नगर मुख्यालय में गत दिवस प्रशिक्षण दिया। डब्ल्यूआरआई, दिल्ली की विशेषज्ञ श्रुति अरविंद ने बताया कि यह तकनीक कम पानी, कम श्रम और कम लागत में बेहतर उत्पादन देने के साथ जल संरक्षण में भी सहायक है। जन संपर्क कार्यालय से शनिवार ल