बुधवार को खनिज विभाग ने ग्राम होरियापीपर में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की। कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा के निर्देश पर की गई। जप्त वाहन को नियमानुसार आरटीओ परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है तथा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।