पीलीभीत: जोगराजपुर लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस से शिकायत
पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप को लेकर मामला सामने आया है। जोगराजपुर निवासी गौरव गुप्ता ने थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को उनकी दुकान पर अनोखे लाल नाम का व्यक्ति आया और खुद को मुरादाबाद निवासी बताते हुए ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने की बात कही। आरोप है कि उसने लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का लालच दिया