बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के हरचंदापुर निवासी किशोर ने मोबाइल गेम के चक्कर में गंवाए ₹12 लाख, पिता ने मदद की गुहार लगाई
एरवाकटरा। मोबाइल गेम में रुपये तीन गुना करने के लालच में एक किशोर ने अपने पिता के बैंक खाते से 12 लाख रुपये गंवा दिए। ऑनलाइन गेमिंग एप में ठगी होने पर किशोर ने पिता को जानकारी दी। किसान पिता ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की है।हरचंदापुर निवासी किसान सुरेशचंद्र यादव ने जमीन बेचकर मिली 12 लाख की रकम बिधूना के कैनरा बैंक में जमा कराई थी।