जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सोयरी रामपुर में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे अपना दल (एस) की मासिक बैठक हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ और सेक्टर स्तर पर सशक्त गठन ही आगामी पंचायत चुनावों में विजय का आधार बनेगा।