बुलंदशहर: औरंगाबाद में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर किसानों ने थाने पर आधी रात तक धरना दिया, रिहाई की मांग की
ओडिशा में भारतीय किसान यूनियन के नेता चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद देशभर के किसानों में आक्रोश फैल गया है। इसी मामले को लेकर बुलंदशहर के औरंगाबाद में किसानों ने नगर अध्यक्ष मुकेश लोधी के नेतृत्व में स्थानीय थाने पर देर रात तक धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने 30 मार्च को ओडिशा सरकार द्वारा राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया