मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के खत्तागाछी स्थित आम के गाछी में जुए का एक अड्डा संचालित होने का मामला सामने आया है। यहां बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है, जिसमें लाखों रुपए के दांव लगाए जा रहे हैं। इस अवैध गतिविधि का एक वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अड्डे पर रोजाना जुआ खेला जाता है और दांव की रकम पांच-पांच लाख रुपए तक पहुंच