कन्नौज: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 2 महिला निरीक्षक सहित 4 पुलिसकर्मियों के किए तबादले
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 2 महिला निरीक्षक सहित 4 पुलिस कर्मियों के तबादले किए है। एसपी ने देर रात तबादला सूची जारी करते हुए सूचना दी है। महिला थाना प्रभारी की कमान विनीता सारथी को सौंपी गई है। रंजना पांडे को परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी बनाया गया और मोहनलाल व राधामोहन को नौरंगपुर और अनौगी चौकी प्रभारी बनाया गया हैं।