कन्नौज: पुलिस लाइन रोड पर अज्ञात कार की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल से कानपुर किया गया रिफर
जुकैया निवासी चमनलाल पुत्र शिवराम को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। अज्ञात कार की टक्कर लगने से मोटर साइकिल सवार युवक घायल हुआ है। यह हादसा पुलिस लाइन रोड पर करीब 6.30 बजे हुआ जिसके बाद मरीज को जिलाअस्पताल लाया गया यहां से करीब 7.30 बजे घायल को कानपुर के लिए रिफर किया गया था।