अमरपुर: पत्नी ने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा की, फिर सात दिन बाद छोड़कर हुई फरार
Amarpur, Banka | May 24, 2026 पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए वट सावित्री व्रत रखने वाली एक महिला के सात दिन बाद घर छोड़कर फरार होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि महिला ने पूरे विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की थी। लेकिन एक सप्ताह बाद उसके अचानक घर से गायब होने की खबर सामने आई। घटना के बाद पति और परिजन परेशान हैं।