पानीपत: समालखा में किसानों ने धान की ढेरी में लगाई आग, भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, खरीद में धांधली का आरोप
समालखा की नई अनाज मंडी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। किसानों ने सहकारी विपणन समिति के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और कार्यालय के बाहर पड़ी धान की ढेरी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर चेतावनी दी।