परबत्ता: अगुवानी और राका गांव के बीच गंगा में डूबने से युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव
परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी एवं राका गांव के बीच गंगा नदी की उपधारा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खीराडीह निवासी मोहम्मद सलीम के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद शाहरुख गंगा की उपधारा पार कर अपने पड़ोसियों द्वारा स्थापित मवेशियों के बथान पर जा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।