मौदहा: मौदहा में नई मंडी पुलिस चौकी का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक ने किया
कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई मंडी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने गल्ला मंडी परिसर में फीता काटकर इस चौकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई चौकी के खुलने से क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और लोगों