महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि नारनौल से चरखी दादरी रोड 148 बी का हिस्सा था। लेकिन बदकिस्मती से यह राज्य सरकार के पास चला गया था। अब दोबारा इस स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे 148 बी में शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए वह भारत सरकार को एक पत्र लिखेंगे। साथ ही महेंद्रगढ़ में एक बाईपास बनवाया जाएगा।