खंडवा नगर: दीपावली-छठ पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी, यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे
खंडवा | दीपावली और छठ पर्व के चलते यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल की ओर जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हैं। खंडवा से गुजरने वाली इन ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। जानकारी के अनुसार, अधिकांश ट्रेनों में 26 अक्टूबर तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। यह जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे के लगभग मिली है।