बेलदौर: फुलवड़िया डीह के निकट बाइक के ठोकर लगने से बालक घायल, बेलदौर पीएचसी में इलाजरत
बेलदौर थाना क्षेत्र के फुलवड़िया बेलदौर पीडब्ल्यूडी सड़क के फुलवड़िया डीह के निकट शनिवार की शाम छह बजे के करीब बाइक के ठोकर लगने से एक आठ वर्षीय बालक घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज बेलदौर पीएचसी में की जा रही है। घायल बालक का पहचान सहरसा जिला के सोनवर्षा राज थाना के सुगमा गांव निवासी ललित कुमार सिंह के आठ वर्षीय पुत्र तेजस्वी कुमार के रूप में की गई है