आरा: आरा एवं कारीसाथ रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से की युवक की मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 13, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कारीसाथ रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर सोमवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से की युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव वार्ड नंबर 6 निवासी बृज भूषण सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अमीत कुमार सिंह है एवं वह पेशे से किसान था।