लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के कोर्रिया गांव में ट्रेन से चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई।कोर्रिया गांव निवासी युवक ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के कोर्रिया गांव निवासी भूनकु खेती किसानी का काम करते थे।बड़े पुत्र बबलू ने बताया कि उनके गांव के पास लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग निकला है।