बिहार: खंदकपर के शिवाजी नगर में न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर विवादित जमीन पर कराया जा रहा निर्माण कार्य
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2024 बिहार शरीफ के खंदकपर में स्थित शिवाजी नगर में विवादित जमीन पर न्यायालय के द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी थी। इसके बावजूद विवादित जमीन पर गुरुवार को निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। अधिवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है, इस मामले में न्यायालय को अवगत कराया जाएगा।