लोहरदगा: लोहरदगा के बांग्ला रोड में तड़के 3 बजे घरों पर गिरा विशाल पेड़, बच्चों संग सो रहे परिवारों की बची जान
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बांग्ला रोड स्थित वार्ड नंबर-9 में शुक्रवार की भोर करीब 3 बजे पुरानी नगर पालिका परिसर में लगा एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ मोहम्मद मेराज पिता मोहम्मद समद और मोहम्मद तबरेज पिता स्वर्गीय नासिर खान के घरों पर जा गिरा। हादसे के समय दोनों परिवार अपने बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ गिरने से पूरे मोहल्ले में