नसीराबाद: आर्मी एरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में 1 की मौके पर मौत, अन्य घायल
गुरूवार शाम 5:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-नसीराबाद रोड स्थित आर्मी एरिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।