अकबरपुर: बरौला ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार घायल
अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर रुरा मार्ग पर बरौला ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार बाइक ने साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे साईकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक सवार घायल हो गया।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक बुजुर्ग रामआसरे शंखवार पुत्र रामसेवक उम्र करीब 65 वर्ष, मुक्तापुर, अकबरपुर का है।घायल रोशन पुत्र कमलेश, भंवरपुर, रुरा का है