हनुमानगढ़: जंक्शन के सर्किट हाउस के पास कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, नायब तहसीलदार ने दिखाई मानवता
जंक्शन स्थित सर्किट हाउस के पास सोमवार को कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं।