महाशिवरात्रि पर गौरा को लाने के लिए राजसी स्वरूप में बारात लेकर निकलेंगे काशीपुराधिश्वर
Sadar, Varanasi | Feb 11, 2026 देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्रि का पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सदियों पुरानी लोकपरंपराओं और आस्थाओं का जीवंत उत्सव है। इसी परंपरा के निर्वाह के तहत महाशिवरात्रि पर काशीपुराधिश्वर महादेव माता गौरा को लाने के लिए प्रतीकात्मक स्वरूप में सिगोंल (दंड) के साथ राजसी ठाठ-बाट में नगर भ्रमण पर निकलेंगे।