भेलूपुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से सीएनजी ऑटो में लगी आग, ऑटो जलकर हुआ राख, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Varanasi | Feb 11, 2026 भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार कार ने सीएनजी ऑटो को टक्कर मार दी, जिसके बाद ऑटो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो में भंयकर आग लग गई। जिससे ऑटो जलकर राख हो गया।