शामली: शामली नंबर की थार गाड़ी की खिड़की खोलकर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार्रवाई के दिए गए निर्देश
Shamli, Shamli | Jul 10, 2026 शुक्रवार को शामली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें शामली नंबर की थार गाड़ी को चला रहा एक युवक ड्राईवर साइड की खिड़की खोलकर स्टंटबाजी से प्रेरित वीडियो रील बनवाता दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत आलाधिकारियों समेत शामली पुलिस से की गई है। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि यातायात पुलिस को जांच एवं विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित दिए हैं।