उदयपुर: नेशनल हाईवे 130 स्थित अंधला मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गड्ढे में जा गिरी, चालक को आई मामूली चोटें, उपचार जारी
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित आंध्र मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। वाहन चालक को मामूली चोटे आई है। वही वहांन में सावर एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल चालक को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।