विदिशा नगर: हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, गूंजे जयकारे
हनुमान जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा गुरुवार शाम 5 बजे निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा माधवगंज चौराहा से शुरू होकर बड़े बाजार स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।