फतेेहपुर: लखनऊ से लौटते समय दर्दनाक हादसा, 18 साल के जुनैद की मौत, साथी गंभीर घायल
बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना घुंघटेर थाना क्षेत्र की है, जहां लखनऊ से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में जुनैद की मौके पर ही हालत बिगड़ गई, जबकि उसका साथी नावेद गंभीर रूप से घायल हो गया।