सासाराम: दरीगांव थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव के NH-2 पर अनियंत्रित ऑटो और बाइक में हुई टक्कर, एक बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल
दरीगांव थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव के NH-2 पर नियंत्रित ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवक का नाम इंद्रजीत कुमार एवं हिमांशु कुमार बताया जा रहा है। दोनों घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायल युवा का इलाज हो रहा है।