बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी नीतीश कुमार को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने रविवार की देर शाम बताया कि हथियार की बरामदगी हेतु छापेमारी की जा रही है।