सादुलपुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बेरासर छोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब तिसरी आँख की निगरानी रहेगी, जिसमे बुधवार को तिसरी आँख 24 सीसीटीवी कैमरो का उदघाट्न समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। प्रशासक सरपंच महावीर पूनिया, संस्था प्रधान मनफूल जागिड़ ने भामाशाहो का धन्यवाद ज्ञापित किया।