कॉलेज परिसर में प्रतिवर्ष सरस्वती पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है एवं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष शुक्रवार को महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। यह पर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि माँ सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि, विद्या और कला की देवी माना जाता है।