रामपुर मनिहारान पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर मामलों में शामिल तीन शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कराया है। कोर्ट के आदेश पर इन अपराधियों को सहारनपुर जनपद की सीमाओं से बाहर कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी और एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई।