डुमरा: जिले के 137 स्कूलों ने 5 वर्ष पूर्व खर्च हुई राशि का नहीं दिया हिसाब
सीतामढ़ी जिले के 137 स्कूलों ने 5 वर्ष पूर्व खर्च हुई राशि का हिसाब नहीं दिया है। जिसको लेकर डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने संबंधित स्कूल के हेड मास्टरों को 24 घंटे के अंदर खर्च की गई राशि का हिसाब देने का निर्देश दिया है। हिसाब नहीं देने पर संबंधित हेड मास्टरों को वेतन रोकने की चेतावनी दी है।