अररिया: अररिया के 71 मदरसा छात्रों को उड़ीसा से रेस्क्यू कर उनके परिवारों से मिलाया गया
Araria, Araria | May 15, 2026 उड़ीसा के कटक से बाल कल्याण समिति द्वारा रेस्क्यू किए गए अररिया जिले के 71 बच्चों को गुरुवार देर रात बस से अररिया लाया गया। रात करीब 10 बजे इन्हें अररिया समाहरणालय परिसर स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) कार्यालय को सुपुर्द किया गया। वहां परिजनों की लंबे इंतजार के बाद काउंसलिंग और दस्तावेजों की जांच के बाद सभी बच्चों को उनके परिवारों के बीच पुनर्वासित कर दिया गया