मदनपुर: मदनपुर में नाला बना मौत का जाल, 10 फीट गहराई में राहगीरों की सांसें अटकीं
मदनपुर प्रखंड के पोखरा चहका से इस्लामपुर तक बन रहा नाला अब लोगों के लिए खतरा बन गया है। लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित यह नाला सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरा है और उस पर ढक्कन नहीं होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। इसी मार्ग से मदनपुर, न्यू एरिया, सरस्वती मुहल्ला, इल्लामपुर, अंजनवां, शिवनगरपुर और नौगाईडीह समेत सात गांवों के लोग आवागमन करते हैं।