महाराजगंज: पश्चिम गांव बाईपास मोड़ के पास सामने से आ रही कार से बचने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दो व्यक्ति घायल
3 जून बुधवार की सुबह 5:00 बजे बाइक पर सवार होकर अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ जा रहे दो व्यक्ति हादसे का शिकार हो गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए, एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हाईवे मार्ग पर खड़े हुए ट्रक को ओवरटेक कर आगे जाने पर सामने से आ रही का को देखकर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, और बगल स्थित खाई में जा गिरी। दोनों घायल हो गए।