कर्वी: पहाड़ी में ईंट भट्टे में काम करते समय अचानक मजदूर की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में किया गया मृत घोषित
पहाड़ी में ईंट भट्टे में काम करते समय आज रविवार की दोपहर 1:00 बजे 32 वर्षीय मजदूर राजेश पुत्र जागेश्वर निवासी कछार पुरवा की मौत हो गई। राजेश ईंट भट्ठे में काम कर रहा था, तभी उसके सीने में दर्द होने पर उसको पहाड़ी CHC और पहाड़ी से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं राजेश की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।