गोपालगंज: सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने पंचदेवरी से भटनी तक रेल लाइन के लिए राशि देने की मांग की
जिले को यूपी से जोड़ने के लिए रेल लाइन बिछाने की मांग सांसद ने सदन में किए। इस दौरान सांसद डा. आलोक कुमार सुमन ने लोकसभा शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के माध्यम से नार्थ ईस्ट रेलवे स्टेशन जोन के पंचदेवरी से भटनी तक कार्य पूरा कराने की उठाई मांग। सांसद ने इसकी जानकारी वीडियो जारी कर गुरुवार की शाम चार बजकर तीस मिनट पर दी।