लोहरदगा: लोहरदगा बीआईडी में बाइक सवार दो चोरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, वारदात सीसीटीवी में कैद
लोहरदगा गुमला रोड स्थित बीआईडी में वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। गाड़ी मालिक जयंत सिंह ने रविवार शाम करीब 3:00 बजे मीडिया को जानकारी दी कि शनिवार देर रात उनके घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी नंबर JH08C 2030 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।